Tuesday, April 9, 2024

गूगल पे क्या है गूगल पे पर अकाउंट कैसे बनाएं

जैसा कि आप सब जानते है आज का हमारा शीर्षक गूगल पे के बारे में है तो हम इन्ही बातो पर बात करेंगे और जानेंगे की गूगल पे पर अकाउंट कैसे बनाएं इससे UPI ट्रांजेक्शन कैसे करे इत्यादि तो आइए चलते है ब्लॉग की ओर👉

गूगल पे क्या है ?

गुगल पे गुगल द्वारा निर्मित एक व्यापक UPI पेमेंट और वॉलेट एप्स है जिसमे आप इसका उपयोग करके कोई भी  या किसी प्रकार का लेनदेन आसानी से बिना बैंक जाए कर सकते है इसमें आपको बैंक ट्रांसफर, QR कोड से, या फिर मोबाइल नंबर पर लेनदेन के अलावा मोबाइल रिचार्ज, ट्रेन टिकट बुक, DTH रिचार्ज जैसी अन्य सुविधा मिलती है।
गूगल पे को कस्टमर के लिए इस तरह से costumise किया गया है की कोई भी इसका उपयोग आसानी से कर सकता है।
यह गुगल द्वारा विकसित किया गया सुरक्षित एप्स है जो आपके सभी लेनदेन के पेमेंट के लिए आपको अस्वासित करता है और धोखाधड़ी पर नजर बनाए रखता है।
                   तो आइए चलते है आगे और चरण दर चरण जानते है की आप किस तरह से इसमें अपना एक सुरक्षित एकाउंट बना सकते है और उसका उचित उपयोग अपने लेनदेन के लिए कैसे कर सकते है?


गूगल पे पर अकाउंट कैसे बनाएं ?


गूगल पे पर अकांउट बनाने के लिए चरण दर चरण स्टेप्स :

1 आपको गूगल प्ले स्टोर से गूगल पे सर्च करके डाउनलोड कर लेना है।

2 अब आपको मोबाइल नंबर डालने के लिए ऑप्शन दिख रहा होगा जिसमे आपको अपना बैंक से लिंक्ड मोबाइल नंबर डालना है जो की आपके फोन पर लगा हो जिसको वेरिफाई करना है 

3 अब मोबाइल नंबर वेरिफाई होने के बाद आपको अपना जीमेल एड्रेस add कर लेना है।

4 अब आपको एक पॉपअप डैशबोर्ड दिख रहा होगा जहा पर राइट साइड में प्रोफाइल आइकॉन दिखता है उस पर टैप कर लेंगे। टैप करने के बाद आपको Add bank account का ऑप्शन दिखेगा।

5 अब आप add bank account पर क्लिक करेंगे और जो भी आपका बैंक है उसे सर्च करके चुन कर उस पर क्लिक कर लेंगे और add bank account पर क्लिक करेंगे जिसमे कुछ सेकंड का समय वेरिफाई होने के लिए लगेगा फिर वेरिफाई हो जायेगा।

6 अब आपको UPI पिन बनाने के लिए दो ऑप्शन दिखेंगे
           1) 🏧 से
           2) आधार से

   एटीएम द्वारा:.....एटीएम से पिन जनरेट करने के लिए आपको अपना 🏧 का लास्ट 6 डिजिट  expiry date और CVV डाल लेना है 
   और यदि आपके पास एटीएम नही है तो आप 
आधार ऑथेंटिकेशन :......के माध्यम से भी UPI PIN जनरेट कर सकते है इसमें आपको आधार ऑथेंटिकेशन चुनना होगा फिर आपको अपना मोबाइल और अकाउंट से लिंक आधार नंबर डालना होगा जिसमे वेरिफाई के लिए ओटीपी आएगा और फिर आपका अकाउंट वेरिफिकेशन हो जाएगा।

7  और ये सब   डिटेल  डालने के बाद अंतिम में आपको अपना 
    UPI  pin जनरेट करने के लिए ऑप्शन दिखेगा जिसमे आपको        अपना UPI PIN इंटर करना है और कन्फर्म करने के बाद आपको       कन्फर्म UPI PIN डालना है फिर आपका पिन सेट हो जाएगा।

अब आप गूगल पे का इस्तेमाल अपने दैनिक लेन देन में कर सकते है

Conclusion

गूगल पे एक सुरक्षित और सरल बैंकिंग प्लेटफार्म है जिसके अनगिनत फायदे है पर कुछ इसी तरह के नुकसान भी जो की हम सबको लेनदेन संबधी समस्या में डाल सकता है जो आपकी छोटी सी गलती से भारी नुक्सान भी पहुंचा सकता जैसे अगर मोबाइल नंबर का एक अंक गलत हो जाने पर अन्य के खाते में पैसे जा सकता है या फिर अन्य गलती जिससे नुकसान हो सकता है तो आपको अच्छे से मिलान कर भुगतान संबधी फैसले पर विचार करना होता है 



No comments:

Post a Comment

फोन पे क्या है फोन पे पर अकांउट कैसे बनाए।

फोन पे क्या है?  फोन पे एक पेमेंट प्लेटफार्म है जहा पर सभी प्रकार के UPI पेमेंट except और भुगतान किए जाते है यह भारत की निजी कंपनी है जिसका ...